दोस्तों गम आपको बताने वाले है की पासपोर्ट कैसे बनता है कितने दिन में बनता है कितने पेज का होता है, कितने रूपये लगते है पासपोर्ट बनवाने में पुलिस वेरिफिकेशन कैसे होता है दोस्तों पासपोर्ट बनवाना अब बहुत आसान हो गया है आप घर बैठे ही पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते है पासपोर्ट आज के टाइम में बहुत जरुरी है आपका पासपोर्ट आईडी प्रूफ के साथ एड्रेस प्रूफ है और देश से बाहर जाने के लिए पासपोर्ट जरुरी होता है इसके बिना आप देश के बाहर नही जा सकते ....

कभी ज़िन्दगी में ऐसा समय आ जाये की आपको देश के बाहर जाना पड़े तो लोग एजेंट के पास जाते है अपना पासपोर्ट बनवाने वो सिर्फ आपका फॉर्म आवेदन करते है और आपसे ज्यादा रूपये भी लेते हे बाकि काम आपको ही करना पड़ता है तो इससे अच्छा है सारे काम आप ही करे आप सिख भी जायेंगे और किसी को भी बताने के लायक हो जायेंगे 

पासपोर्ट बनवाने में कितने रूपये का खर्ज आएगा

पासपोर्ट 2 तरीके के होते है एक होते 36 पेज के मतलब जब आप किसी एक देश में जायेंगे तो आपका एक पेज बेकार हो जायेगा, 36 पेज के पासपोर्ट बनवाने की जो फीस है वो है 1500 रु. दुसरा है 60 पेज का इसकी जो फीस है वो है 2000 रूपये,जब आप आवेदन करते है तो आपको ये फीस ऑनलाइन ही जमा करानी पड़ती है 

क्रम संख्या

विवरण

शुल्क

1.10 वर्ष की वैधता वाली नयी पासपोर्ट (36 पृष्ठों वाली) (15 से 18 वर्ष के नाबालिगों सहित जो 10 वर्ष की पूर्ण वैधता वाली पासपोर्ट लेना चाहते हों)1500 रुपये
2.10 वर्ष की वैधता वाली पासपोर्ट (60 पृष्ठों वाली)2000 रुपये
3.नाबालिग (18 वर्ष से कम) के लिये 5 वर्ष की वैधता या नाबालिग के 18 वर्ष होने तक, जो भी पहले हो, के लिए नया पासपोर्ट1000 रुपये
4.पासपोर्ट खो जाने, क्षतिग्रस्त होने या चोरी हो जानेपर डुप्लीकेट पासपोर्ट (36 पृष्ठ) जारी कराने हेतु3000 रुपये
5.पासपोर्ट खो जाने, क्षतिग्रस्त होने या चोरी हो जानेपर डुप्लीकेट पासपोर्ट (60 पृष्ठ) जारी कराने हेतु3500 रुपये
6.पुलिस का मंजूरी प्रमाणपत्र/ ईसीएनआर/ अतिरिक्ति अनुमोदन500 रुपये
7.नाम, पता, जन्मतिथि, जन्म स्थान, चेहरे, पति या पत्नी के नाम, माता-पिता/ कानूनी अभिभावक के नाम में परिवर्तन की स्थिति में1500 ये आपको मिल गई है इसकी पूरी जानकारी 
पासपोर्ट के लिए दस्तावेज़
पासपोर्ट बनवाने के लिए किस डाक्यूमेंट्स की जरुरत है वो हम आपको बताते है 
आधारकार्ड 
पेनकार्ड / वोटर कार्ड 
जन्म प्रमाण पत्र या दसवी का सर्टिफिकेट

पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन

पासपोर्ट में ऑनलाइन आवेदन करना अब बहुत आसान हो गया है अब आप सिर्फ 5 मिनट में आवेदन कर सकते है निचे दिए हुये विडियो में मैंने आपको स्टेप बाई स्टेप बताया है की आप ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है तो सबसे पहले आप विडियो देखे 

विडियो देख कर आप जान गए होंगे की पासपोर्ट कैसे अप्लाई होता है अप्लाई करने के बात में क्या होता है वो अब जानते है 

अप्लाई करने के बात में क्या होता है उसके लिए मैंने ये विडियो बनाया है इसे आप देख कर सब जान जायेंगे 
इस तरीके से आप अपना पासपोर्ट बनवा सकते है आप हमे फोलो करना न भूले